Ghatsila News: चाकुलिया: विधायक की पहल पर बहरागोड़ा में जल्द होगा शारद सम्मान समारोह, तीन उत्कृष्ट दुर्गा पूजा पंडाल होंगे सम्मानित
घाटशिला, अक्टूबर 28 -- Ghatsila News: चाकुलिया: बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में दुर्गा पूजा के दौरान उत्कृष्ट कला, रचनात्मकता और सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जल्द ही शारद सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। नेताजी सुभाष पब्लिक वेलफेयर सोसायटी के संरक्षक सह बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती की पहल पर विधानसभा क्षेत्र के तीन उत्कृष्ट दुर्गा पूजा पंडालों को सम्मानित करने की घोषणा की गई थी।पांच सदस्यीय सर्वेक्षण टीम ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर चयन प्रक्रिया पूरी कर ली है। टीम में गौतम दास, शिव शंकर पोलाई, प्रणव बेरा, मोहन माईती एवं बापी नंदी शामिल थे।निरीक्षण के दौरान टीम ने पंडालों की साज-सज्जा, कलात्मकता, आकर्षक थीम, साफ-सफाई सहित अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं का बारीकी से आकलन किया। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.