Ghatsila News: चाकुलिया: विद्यार्थियों और अभिभावकों की ओरिएंटेशन बैठक हुई
घाटशिला, जुलाई 9 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया के मनोहर लाल प्लस टू विद्यालय में गुरुवार को कक्षा 11 वीं विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के साथ ओरिएंटेशन बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विद्यालय के अनुशासन, शिक्षक -शिक्षिकाओं के साथ अभिभावकों का दायित्व , प्रखंड स्तरीय आदर्श विद्यालय के अनुकूल विद्यालय में 100% परीक्षा परिणाम के लिए लक्ष्य तय किये गये।इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु विद्यार्थियों, शिक्षक - शिक्षिकाओं और अभिभावकों को सत्र के शुरुआत से ही तत्पर रहने की आवश्यकता है।बैठक में विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष पियू दास, प्रभारी प्रधानाध्यापक सुभाष चन्द्र महतो, प्रसाद मन्ना, सुभाशीष पाल, शंकर कुमार महतो, राजीव लोचन भुई,जुही कुमारी आदि शिक्षक - शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.