Ghatsila News: चाकुलिया: रेलवे अंडरपास के पास कीचड़ में तब्दील हो गयी मुख्य सड़क, रथ यात्रा में होगी परेशानी
घाटशिला, जुलाई 15 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार में रेलवे के अंडरपास के पास मुख्य बाजार सड़क बारिश होने के कारण कीचड़ में तब्दील हो गई है। दरअसल, रेलवे की जमीन पर स्थित इस सड़क पर उभरे गड्ढा को भरने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने मिट्टी और विल्डिंग मटेरियल भरवा दिया। इसका नतीजा यह निकला कि बारिश होने से गड्ढे वाली जगह से भारी वाहनों के गुजरने से भरी गयी मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई। इसके कारण राहगीरों और बाइक सवारों को यहां से गुजरने में भारी परेशानियां हो रही हैं। दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदार भी परेशान हैं। जल का भी जमाव हो गया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि अगर भारी बारिश हुई तो सड़क से गुजरना बंद हो जाएगा। स्थानीय लोग इसकी मरम्मत की मांग कर रहे हैं। क्योंकि अगर सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.