Ghatsila News: चाकुलिया: रासमंच में हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, शाम को होगा सुंदरकांड पाठ
घाटशिला, नवम्बर 25 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के ऐतिहासिक नामोपाड़ा स्थित रासमंच परिसर में बुधवार को नवनिर्मित हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। इस धार्मिक अनुष्ठान में पुजारी शिबू पंडा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना की। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नवनिर्मित हनुमान मंदिर को आकर्षक और भव्य तरीके से सजाया गया है। मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम को स्थानीय मंडली द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। इस अवसर पर पतित पावन दास, निमाई दास, उत्पल पंडा, तुहीन पंडा, विप्लव दास, पीयूष पंडा, रोहित दास, भीम दास, सुशांत दास, सुजय दास, कार्तिक बेरा, नकुल दास, समीर बेरा, लालटू बेरा और जोदू दास समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: नामोपाड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.