घाटशिला, नवम्बर 26 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के ऐतिहासिक नामोपाड़ा स्थित रासमंच परिसर में आयोजित नवनिर्मित हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और रास उत्सव के अवसर पर गुरुवार को भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा के अवसर पर प्रसाद के रूप में खिचड़ी और चटनी का वितरण किया गया। सैकड़ों पुरुष और महिला श्रद्धालुओं ने जमीन पर बैठ कर प्रसाद के रूप में खिचड़ी और चटनी ग्रहण किया। इस आयोजन को सफल बनाने में इस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पतित पावन दास, निमाई दास, उत्पल पंडा, तुहीन पंडा, विप्लव दास, पीयूष पंडा, रोहित दास, भीम दास, सुशांत दास, सुजय दास, कार्तिक बेरा, नकुल दास, समीर बेरा, देवाशीष दास, लालटू बेरा और जोदू दास समेत अनेक श्रद्धालु जुटे रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...