घाटशिला, नवम्बर 26 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार स्थित मानस नगर (स्टील फैक्ट्री परिसर) में आयोजित मानस चतु:शती के सात दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह के चौथे दिन गुरुवार की सुबह पूजा अग्रवाल के निर्देशन में 26 बच्चों द्वारा आकर्षक रामलीला कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस दौरान नन्हें कलाकारों ने मनमोहक वेशभूषा में सज कर अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। रामलीला के माध्यम से बच्चों ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों का सटीक चित्रण किया। कार्यक्रम में बच्चे भगवान राम, सीता, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न, जानकी, जनक और हनुमान सहित विभिन्न पात्रों के रूप में सज कर आकर्षक प्रस्तुति दी। बच्चों की प्रस्तुति से पूरा परिसर राममय हो उठा। इस अवसर पर रवि झुनझुनवाला, राजेंद्र झुनझुनवाला, दीपक झुनझुनवाला, संजय लोधा, ऋचा झुनझुनवाला, ...