Ghatsila News: चाकुलिया: रामलाल हाथी बन गया है मनोरंजन का साधन
घाटशिला, जुलाई 5 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया वन क्षेत्र में सबसे बुजुर्ग और शांत स्वभाव का रामलाल हाथी ग्रामीणों के लिए मनोरंजन का साधन बन गया है। रामलाल हाथी जहां कहीं भी जाता है, बच्चे और युवा उसके पीछे हो लेते हैं। रविवार को रामलाल हाथी जंगल से निकल कर बावरीबासा गांव की सड़क पर चलने लगा। उसके पीछे - पीछे अनेक ग्रामीण चलने लगे। हाथी जब तक सड़क पर रहा लोगों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। विदित हो कि यह हाथी किसी पर हमला नहीं करता है। अलबत्ता, धान और चावल खाने के लिए घरों को तोड़ता है। चावल मिलों में भी घुस जाता है। यह भी पढ़ें- हाथियों ने साबुन फैक्ट्री की दीवार को तोड़ा आम और कटहल खाने के लिए बगीचों को उजाड़ता है। फिलहाल रामलाल के पश्चिम बंगाल सीमा में चले जाने की सूचना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.