Ghatsila News: चाकुलिया: रांगामाटिया गांव में सड़क पर बहता है पानी, ग्रामीण परेशान
घाटशिला, अक्टूबर 13 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की भातकुंडा पंचायत के रांगामाटिया गांव में सड़क पर खेत में स्थित एक झरना और कई घरों का पानी बहता है। ऐसा इसलिए हो रहा है कि गांव में सड़क के किनारे नाली का निर्माण नहीं हुआ है। इसके कारण सड़क पर पानी बहता रहता है। इससे दुर्गंध फैलती है और ग्रामीणों को परेशानी होती है। बरसात में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। पंचायत के पंचायत सचिव कुंज बिहारी साव ने बताया कि सड़क के किनारे सरकारी जमीन नहीं है। इसलिए पंचायत स्तर से नाली का निर्माण संभव नहीं हो रहा है। ग्रामीण अगर नाली के लिए जमीन उपलब्ध करायें तो पंचायत स्तर से नाली का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए मुखिया से बातचीत कर प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.