Ghatsila News: चाकुलिया: मुटूरखाम में चार माह से खराब जल मीनार की मरम्मत नहीं होने से आक्रोश
घाटशिला, अगस्त 17 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के सोनाहातु पंचायत के मुटूरखाम गांव में मो मुख्तार के पास पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तहत स्थापित सोलर जल मीनार पिछले चार महीना से खराब है। ग्रामीणों द्वारा जल मीनार की मरम्मत के लिए विधायक समीर कुमार मोहंती, प्रखंड विकास पदाधिकारी आरती मुंडा, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को लिखित जानकारी देने के बाद भी जल मीनार की मरम्मत नहीं हुई है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। जल मीनार खराब होने से चाकुलिया- धालभूमगढ़ मुख्य सड़क से सटे इस गांव की मुस्लिम बस्ती तथा आसपास के इलाके में पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। यहां पर यात्री वाहनों का भी ठहराव होता है। जल मीनार खराब होने से यात्रियों को भी पेयजल संकट से जूझना पड़ता है। कालियाम पंचायत को जोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.