घाटशिला, जुलाई 15 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया भाजपा मंडल कमेटी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार मुर्मू के नाम डॉ नरेश बास्के को नौ सूत्री मांग पत्र सौंपा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने की मांग की। सौंपे गए ज्ञापन में अस्पताल में सर्जन का पदस्थापन करने, सीएचसी में चिकित्सकों द्वारा लिखी गईं दवाइयां अस्पताल में ही उपलब्ध कराने, अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था शुरू करने, 108 एम्बुलेंस की सेवा मरीजों को समय पर उपलब्ध कराने, चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्धारित समय पर अस्पताल आने समेत अन्य मांगें शामिल हैं। ज्ञापन देने के मौके पर चाकुलिया की प्रभारी भाजपा नेत्री काजल महाकुड़, मंडल अध्यक्ष महादेव महतो, तपन बेरा, चन्द्रमोहन मांडी, चन्द्रदेव महतो, परिमल दास, अपू दास, मुन्ना भारती,व...