घाटशिला, जुलाई 5 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया में भाजपा ने रविवार को थाना प्रभारी के नाम एसआई अजीत कुमार को ज्ञापन सौंपा।‌ सौंपे गए ज्ञापन में क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने, विभिन्न अवैध धंधों पर तत्काल रोक लगाने, सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और स्कूलों के आसपास नियमित गश्ती बढ़ाने, अवैध लॉटरी के कारोबार पर रोक लगाने, लॉटरी के धंधे में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने, विद्यालयों के आसपास मंडराने वाले असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने और हाल के दिनों में बढ़ी साइबर ठगी व ऑनलाइन धोखाधड़ी पर लगाम लगाने, भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने समेत अन्य मांगें शामिल हैं। ज्ञापन देने के मौके पर मंडल अध्यक्ष महादेव महतो, दिनेश सिंह, चंदना मुर्मू,चंद्रदेव महतो,चंद्रमोहन मांडी, दिलीप महतो, जेपी मुर्मू, संदीप चंद,अपु दास स...