Ghatsila News: चाकुलिया: बिजली विभाग के सहायक अभियंता ने पंडालों का निरीक्षण किया
घाटशिला, सितम्बर 30 -- Ghatsila News: चाकुलिया: बिजली विभाग के सहायक अभियंता एहसान अख्तर ने बुधवार को नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने नया बाजार में नूतन बाजार दुर्गा पूजा कमेटी के पंडाल का निरीक्षण किया। उन्होंने पंडाल से सटे बिजली के खंभे से बॉक्स को हटाने का निर्देश दिया। इसके बाद पदाधिकारी ने मां भवानी सार्वजनिन दुर्गा पूजा समिति द्वारा बनाए जा रहे पूजा पंडाल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एहसान अख्तर ने बिजली कर्मियों को पूजा से पूर्व सभी समस्याओं का समाधान करने का सख्त निर्देश दिया। इस मौके पर कनीय अभियंता सुशांत हेंब्रम भी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: 37 वें वर्ष दुर्गा पूजा की तैयारी में नूतन बाजार सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी, भव्य पंडाल और विद्यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.