Ghatsila News: चाकुलिया: बारिश और खुशहाली के लिए सात जुलाई को होगी गोटाशिला पहाड़ पूजा
घाटशिला, जुलाई 5 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड में बारिश और खुशहाली के लिए आगामी सात जुलाई मंगलवार को माटियाबांधी पंचायत में गंगा और घाघरा के बीच स्थित गोटाशिला पहाड़ पर परंपरा के मुताबिक पूजा होगी। यह पहाड़ पूजा 40 मौजा के ग्रामीणों द्वारा आयोजित होती है। पूजा में झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के श्रद्धालुओं का जुटान होता है। विधायक समीर कुमार मोहंती के प्रयास से वन विभाग के कई करोड़ की लागत से इस धार्मिक स्थल के सौंदर्यीकरण का कार्य हो रहा है। माटियाबांधी के ग्राम प्रधान मनींद्र नाथ महतो ने बताया कि पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। अच्छी बारिश और खुशहाली के लिए हर साल आषाढ़ महीने में गोटाशिला पहाड़ पूजा होती है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: विधायक समीर मोहंती ने पत्नी संग की कन्हाईश्वर पहाड़ की पूजा पुजारी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.