घाटशिला, अक्टूबर 11 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड में जंगली हाथियों का दो दल क्षेत्र में घूम-घूम कर खेतों में खड़ी धान की फसल को खाकर और पैरों से रौंद कर बर्बाद कर रहा है। विगत रात्रि लोधाशोली पंचायत के बाउरीबासा गांव के पास छह हाथियों के एक दल ने धान के खेत में भारी उपद्रव मचाया। चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 के दीघी गांव के किसान रायसेन सोरेन, मार्शल सोरेन और करण सोरेन के करीब दो बीघा खेत में खड़ी धान की फसल को पैरों से रौंद कर और खाकर बर्बाद कर दिया। ‌इससे इन किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसान रायसेन सोरेन के मुताबिक छह जंगली हाथियों ने धान की फसल को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने बताया कि हाथी पास के जंगल में हैं। जानकारी के मुताबिक 15 हाथियों का एक दल दीघी के पास के जंगल में और छह हाथियों का दल चौठिया के पास के जं...