Ghatsila News: चाकुलिया: बरसात में भी धड़ल्ले से हो रहा है सफेद पत्थरों का अवैध खनन
घाटशिला, अगस्त 5 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के बर्डीकानपुर - कालापाथर पंचायत और सोनाहातू पंचायत क्षेत्र में बरसात के मौसम में भी कई जगहों पर सफेद पत्थरों ( क्वार्ट्ज पत्थर) का अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। कई जगहों पर अवैध खनन किये पत्थरों का अवैध भंडारण किया गया है। पत्थरों को रात के अंधेरे में हाइवा और ट्रकों के जरिए पश्चिम बंगाल भेजा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बड़ामचाटी के आसपास रैयती जमीन पर कई महीनों से यह अवैध खनन चल रहा है। रैयती जमीन के अलावा कहीं कहीं पर सरकारी और वन भूमि पर भी पत्थरों का अवैध खनन हो रहा है। यहां सफेद पत्थरों के बड़े-बड़े बोल्डरों को तोड़ कर निकाला जा रहा है। इन पत्थरों को तोड़कर जंगल झाड़ियों के बीच भंडारण किया जा रहा है। बड़ामचाटी जाने वाली सड़क के किनारे जंगल के बीच सफेद पत्थरों का भंडारण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.