घाटशिला, सितम्बर 20 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत कालियाम पंचायत के जामबनी गांव की सड़क बरसात में कीचड़ में तब्दील हो गई है। ‌बारिश होने पर इस गांव की सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीण बड़ी मुश्किल से आवागमन करते हैं। ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ‌इस सड़क का निर्माण वर्षों से नहीं हुआ है। ग्रामीण इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे हैं। पंचायत के मुखिया दासो हेंब्रम ने कहा कि पंचायत स्तर से इस सड़क का निर्माण संभव नहीं है। क्योंकि इस सड़क के निर्माण में बड़ी लागत आएगी। उन्होंने बताया कि गांव की सड़क के निर्माण के लिए विधायक समीर कुमार मोहंती को आवेदन दिया गया है। ‌विधायक द्वारा सड़क निर्माण के लिए पहल शुरू की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...