Ghatsila News: चाकुलिया: बरसात के मौसम में भी वन विभाग के तालाबों में पानी नहीं
घाटशिला, जुलाई 26 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के सर्वाधिक हाथी प्रभावित इलाके के जंगलों तथा उसके आसपास जल संरक्षण और वन्य प्राणियों को पानी उपलब्ध कराने के लिए वन विभाग के तहत बनाए गए तालाबों में बरसात के मौसम में भी पानी नहीं के बराबर है। तालाबों की इस स्थिति पर स्थानीय ग्रामीण तालाबों के घटिया निर्माण और गलत स्थल चयन पर कई गंभीर सवाल खड़ा कर रहे हैं।
तालाबों की स्थिति प्रखंड के कालियाम पंचायत अंतर्गत हाथियों की राजधानी कहे जाने वाले राजाबासा जंगल और उसे संलग्न जमुआ पंचायत के जंगलों में वन विभाग के तहत बनाए गए कई तालाबों में बरसात के मौसम में भी पानी नहीं है। तालाबों में पानी नहीं होना वन्य प्राणियों के लिए और खासकर हाथियों के लिए सबसे बड़ी समस्या है। हाथियों के समक्ष बरसात में भी पानी का संकट है और पानी के लिए हाथी गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.