Ghatsila News: चाकुलिया: बड़ामारा में सड़क पर बने गड्ढे में लगातार हो रही हैं दुर्घटनाएं
घाटशिला, सितम्बर 24 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया- केरूकोचा मुख्य सड़क पर बड़ामारा गांव के पास उभरा विशाल गड्ढा बारिश के पानी से भर गया है और इसमें लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। प्रतिदिन इस गड्ढे में गिरने से बाइक और साइकिल सवार चोटिल हो रहे हैं। बरसात में गड्ढा में पानी भर गया है। कई घरों में गड्ढा का पानी भी प्रवेश करता है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। विद्यार्थियों को भी स्कूल जाने में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर उभरा यह गड्ढा किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। गुरुवार को सड़क पर उभरे गड्ढे के जल जमाव में एक बाइक फंस गई। बाइक पर लदे सामान भी भींग गये। बड़ी मुश्किल से गड्ढे से बाइक को निकाला गया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर बने इस गड्ढे की मरम्मत जरूरी है। क्योंकि यह सड़क काफी व्यस्त सड़क है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.