Ghatsila News: चाकुलिया: बड़ामचाटी के सीलिकोसिस संभावित बीमार चार सबरों की सीएचसी में हुई जांच
घाटशिला, अक्टूबर 28 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की मालकुंडी पंचायत के बड़ामचाटी गांव के सबर टोला के सिलिकोसिस के संभावित चार सबर मरीजों की बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों द्वारा जांच की गई। इन मरीजों को अब सीटी स्कैन के लिए जमशेदपुर के सदर अस्पताल भेजा जाएगा। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि इन मरीजों को सिलिकोसिस की बीमारी है या नहीं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार मुर्मू ने बताया कि बड़ामचाटी सबर टोला के सुनील सबर, तरुण सबर, दीनू सबर और बुद्धेश्वर सबर के खून की जांच की गई और एक्स-रे किया गया। उन्होंने कहा कि इस जांच से स्पष्ट नहीं होगा कि सबरों को सिलिकोसिस की बीमारी है अथवा नहीं। इसके लिए सभी का सीटी स्कैन करना होगा। इसके लिए सभी को जमशेदपुर के सदर अस्पताल में भेजा जाएगा। सीटी स्कैन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.