Ghatsila News: चाकुलिया: नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी ने व्हीलचेयर उपलब्ध कराया
घाटशिला, अगस्त 29 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के चंदनपुर पंचायत अंतर्गत पुखुरिया ग्राम निवासी एवं जाथा काली मंदिर के संस्थापक बाबा काली पदो महतो पिछले कई वर्षों से चलने-फिरने में असमर्थ हैं। शनिवार को नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी द्वारा काली पदो महतो को व्हीलचेयर प्रदान की गई।व्हील चेयर मिलने से बाबा कालीपदो महतो को अपने दैनिक जीवन में आवागमन करने में काफी सुविधा होगी। इससे उन्हें अपने जरूरी कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भरता कम करने और अधिक आत्मनिर्भरता के साथ जीवन जीने में मदद मिलेगी।इस अवसर पर नाम्या स्माइल फाउंडेशन के सदस्य दीपक बारीक, बाबूलाल मांडी, साबिर हुसैन एवं बबलू गिरी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.