Ghatsila News: चाकुलिया: नपं के उपाध्यक्ष ने सोनाहारा गांव के ग्रामीणों से किया संवाद
घाटशिला, नवम्बर 4 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित सोनाहारा गांव का नगर पंचायत के उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा ने दौरा किया। इस दौरान उपाध्यक्ष ने स्थानीय ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। बातचीत के दौरान ग्रामीणों ने मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और पक्की नाली निर्माण जैसी व्यवस्थाओं की ओर उनका ध्यान आकर्षित कराया। उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा ने ग्रामीणों की सभी शिकायतों व मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें भरोसा दिलाया कि गांव की सभी जनसमस्याओं का यथाशीघ्र और प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.