Ghatsila News: चाकुलिया: दुर्घटना को दावत दे रही है बड़शोल में कूपन नदी पर बने पुल की टूटी रेलिंग
घाटशिला, अक्टूबर 25 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की जुगीतोपा पंचायत अंतर्गत बड़शोल के पास कूपन नदी पर वर्षों पूर्व निर्मित पुल की रेलिंग का एक बड़ा हिस्सा टूट गया है। रेलिंग के टूट जाने से दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। स्थानीय ग्रामीण काफी दिनों से रेलिंग की मरम्मत की मांग कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सुरक्षा को लेकर पुल निर्माण के वक्त पुल पर सीमेंट और सरिया की रेलिंग बनाई गई थी। परंतु रखरखाव के अभाव में पुल पर बनाई गई रेलिंग का एक बड़ा भाग टूट गया है। इसके कारण बाइक सवार और साइकिल सवारों के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना बनी रहती है। ग्रामीणों के मुताबिक यहां पर कई छोटी-मोटी दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क इन दिनों काफी व्यस्त हो गई है। सुरक्षा के लिए पल की टूटी हुई रेलिंग की मरम्मत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.