Ghatsila News: चाकुलिया: थाना प्रभारी ने केंदाडांगरी में काली पूजा पंडाल में सुरक्षा का जायजा लिया
घाटशिला, नवम्बर 3 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया के थाना प्रभारी राजेश कुमार ने मंगलवार को चालुनिया पंचायत के केंदाडांगरी गांव में काली पूजा पंडाल का निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने पंडाल में नेताजी यूथ स्पोर्टिंग क्लब के पदाधिकारियों के साथ बातचीत की और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। विदित हो कि क्लब द्वारा भव्य तरीके से काली पूजा आयोजित की जा रही है। क्लब द्वारा तिरुपति बालाजी मंदिर की आकृति के भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। काली पूजा के दौरान विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएंगे। यहां पर काली पूजा देखने के लिए पश्चिम बंगाल के श्रद्धालु भी आते हैं। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: काली मंदिर 06: साहिबगंज के केएन क्लब में 1964 से हो रही काली पूजा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.