घाटशिला, जुलाई 15 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय से सटे प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में वर्षों से साफ-सफाई नहीं होने के कारण चारों ओर घनी झाड़ियां उग आई हैं। कार्यालय भवन के साथ पदाधिकारियों और कर्मचारियों के आवासीय परिसर भी झाड़ियों से घिर गए हैं, जिससे जहरीले कीड़े-मकोड़ों और जंगली हाथियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार हाथी कार्यालय और आवासीय परिसर तक पहुंचकर उत्पात मचा चुके हैं। प्रखंड कार्यालय के समीप कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और केदारनाथ झुनझुनवाला हाई स्कूल का मध्य विद्यालय भी स्थित है, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों ने प्रशासन से अविलंब झाड़ियों की सफाई कराने और परिसर को सुरक्षित बनाने की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।...