Ghatsila News: चाकुलिया: जमुआ पंचायत के माचाडीहा में हाथी ने घर तोड़ा
घाटशिला, जुलाई 17 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के जमुआ पंचायत के माचाडीहा गांव में विगत रात जंगल से निकल कर एक हाथी घुस आया। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गया। हाथी गांव के सोसोटोला पहुंच गया और रामी हेंब्रम के घर को तोड़ने लगा। हाथी ने घर के अनेक टाली को तोड़ दिया। ग्रामीण अपने घरों से निकले और मशाल जला कर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया। टोला निवासी पूर्व मुखिया प्रभाष हांसदा ने कहा कि पिछले 15 दिनों से इस गांव में हाथियों का उत्पात जारी है। शाम होते ही हाथी जंगल से निकाल कर गांव में घुस आते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.