Ghatsila News: चाकुलिया: चोरों ने श्मशान घाट को भी नहीं छोड़ा, दरवाजे और खिड़की के ग्रिल की चोरी
घाटशिला, अगस्त 10 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में गंधरूपी नदी श्मशान घाट को भी चोरों ने नहीं छोड़ा। श्मशान घाट पर निर्मित भवन के लोहे के दरवाजे और खिड़कियों के लोहे के ग्रिल की चोरी कर ली है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। जानकारी हो कि यह श्मशान घाट उपेक्षा का दंश झेल रहा है। अव्यवस्था का आलम है। श्मशान घाट में पर्याप्त रोशनी की भी व्यवस्था नहीं है। साफ सफाई भी नहीं है। इसके कारण शाम होते ही श्मशान घाट असामाजिक तत्वों का अड्डा बन जाता है। रात में शराबी यहां बैठ कर शराब भी पीते हैं और जुआ भी खेलते हैं। संभावना जताई जा रही है कि अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा श्मशान घाट के भवन के लोहे के दरवाजे और खिड़कियों के लोहे के ग्रिल की चोरी कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.