घाटशिला, जुलाई 13 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत के गांवों में जंगली हाथियों का उपद्रव थमने का नाम नहीं ले रहा है। पंचायत अंतर्गत राजाबासा जंगल में डेरा डाले करीब 25 हाथी रात में गांवों घुस कर भारी उपद्रव मचा रहे हैं। विगत रात हाथियों का दल जामबनी गांव के पास आ पहुंचा। हाथियों ने कई किसानों के खेतों में धान के बिचड़ा को पैरों से रौंद कर और खाकर नष्ट कर दिया। बारिश नहीं होने के कारण किसान धान की रोपनी नहीं कर पा रहे हैं। हाथी बिचड़ा को नष्ट कर रहे हैं। पंचायत के मुखिया दासो हेंब्रम ने हाथियों के उपद्रव पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि पिछले कई दिनों से पंचायत क्षेत्र के गांवों में हाथी तबाही मचा रहे हैं। किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इधर, जमुआ पंचायत के गांवों में भी हाथियों का उपद्रव जारी ...