घाटशिला, जुलाई 4 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया के जयनगर के पास रिमझिम बारिश के बीच शनिवार को कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा धूमधाम से हो रही है। पूजा करने को तीन राज्य के श्रद्धालु उमड़ पड़े हैं। बहरागोड़ा के पूर्व विधायक सह झामुमो के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी कान्हाईश्वर पहाड़ पहुंचे। वे पहाड़ पर पूजा स्थल तक गए। उन्होंने पूजा अर्चना की और क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि कान्हाईश्वर पहाड़ तीन राज्य के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यह चाकुलिया क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक स्थल और धरोहर है। मौके पर श्याम मांडी, मुखिया साहेब राम मांडी, मोहन मिश्रा, अरविंद सिंह, विद्युत महतो, संजय सिंह, सूरज दलाई आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: ज्योति पहाड़ी पर पारंपरिक 'पहाड़ पूजा' संपन्न, अच्छी बारिश व समृ...