Ghatsila News: चाकुलिया: कालियाम में हाथी ने किराना दुकान का दरवाजा तोड़ कर धान खाया
घाटशिला, जुलाई 26 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत स्थित कालियाम गांव में बीती रात एक दंतेल जंगली हाथी के घुस आने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। गांव में दाखिल होकर हाथी ने जमकर उपद्रव मचाया। इस दौरान हाथी ने गांव के सीमंत महतो की किराना दुकान को अपना निशाना बनाया। हाथी ने दुकान के एस्बेस्टस को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद हाथी ने दुकान के पिछले दरवाजे को तोड़ डाला और अंदर घुस गया। दुकान के भीतर रखे लगभग तीन बोरा धान को हाथी ने खाकर और बिखेरकर बर्बाद कर दिया। इससे सीमंत महतो को काफी नुकसान हुआ है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: हाथियों ने खेतों में धान के बिचड़ों को रौंद कर और खाकर बर्बाद किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.