Ghatsila News: चाकुलिया: कालियाम पंचायत के भुरसानी में हाथी ने घर तोड़ा
घाटशिला, जुलाई 15 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत के कई गांवों में घुस कर विगत रात्रि जंगली हाथियों ने उपद्रव मचाया। राजाबासा जंगल से निकल कर कई हाथी कालियाम पंचायत के कालियाम, जामबनी और भुरसानी गांव में घुस आए। हाथियों के डर से ग्रामीण रतजगा करते रहे। भुरसानी गांव में घुसे एक हाथी ने मुकुल सोरेन के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद ग्रामीण अपने घरों से निकले और हाथी को जंगल की ओर भगाया। जामबनी गांव निवासी पंचायत के मुखिया दासो हेंब्रम ने बताया कि कई हाथी गांव के पास आ पहुंचे थे। बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों ने हाथियों को खदेड़ा। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: जमुआ में हाथियों ने होलर मशीन घर तोड़ा,बांस के बागान उजाड़े
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.