Ghatsila News: चाकुलिया: कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनायी
घाटशिला, अक्टूबर 2 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मुरारी लाल लाल शर्मा एवं नगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा की उपस्थित में मनायी गयी। कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता का प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम गाया। इस अवसर पर महेन्द्र पात्र, नटन महंती, प्रद्युत महतो,शिव शंकर पात्र, सुकरा पोलाई,रमाकांत शुक्ला आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: गांधी और शास्त्री के विचार आज भी प्रासंगिक, सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान यह भी पढ़ें- गांधी प्रतिमा टाउनहाल पर राष्ट्रीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.