घाटशिला, अगस्त 6 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया के उद्योगपति राम अवतार रुंगटा 77 का उनके निवास स्थान पर निधन हो गया। उनके निधन से चाकुलिया में शोक है। वे अपने पीछे पत्नी इंदिरा देवी रुंगटा, तीन पुत्र और एक पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को गंधरूपी घाट पर किया गया। उनकी शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष दुर्गा दत्त लोधा, मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक कुमार झुनझुनवाला, सचिव विनीत रूंगटा, आनंद सेकसरिया, संजय कुमार लोधा आदि ने राम अवतार रूंगटा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...