Ghatsila News: चाकुलिया: अवैध शराब की बिक्री बंद करने को लेकर ढेंगाम गांव की महिलाएं पहुंचीं थाना, ज्ञापन सौंपा
घाटशिला, सितम्बर 29 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की बिरदोह पंचायत के ढेंगाम गांव में अवैध शराब की बिक्री को बंद करने की मांग को लेकर मंगलवार को महिला मंडल की अनेक महिलाएं थाना पहुंची। महिलाओं ने थाना प्रभारी राजेश कुमार को ज्ञापन सौंप कर अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि गांव के ही कुछ लोग पिछले कई वर्षों से अवैध शराब की बिक्री कर रहे हैं। बाहरी लोग भी गांव में शराब पीने के लिए आ रहे हैं। शराबियों द्वारा शराब पीकर सड़क पर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। शराब पी कर लोग अपने घरों में परिवार के सदस्यों के साथ झगड़ा करते हैं और मारपीट करते हैं। इससे बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। शराब के कारण चोरी की घटनाएं भी हो रही हैं। गांव के युवा भी शराब की लत लगने से बिगड़ रहे हैं। ज्ञापन मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.