Ghatsila News: चाकुलिया: अनुमंडल पदाधिकारी ने किया राशन दुकान का निरीक्षण
घाटशिला, जुलाई 30 -- Ghatsila News: चाकुलिया: घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी अमिताभ भगत ने गुरुवार को चाकुलिया प्रखंड के कुचियाशोली पंचायत का दौरा कर विकास योजनाओं और जन वितरण की दुकान का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने बालीबांध में मारांग बुरू महिला मंडल की जन वितरण दुकान का निरीक्षण किया। स्टॉक की जांच की। कई उपभोक्ताओं से पूछताछ की। उपभोक्ताओं ने संतोषजनक जवाब दिया। उन्होंने पंचायत क्षेत्र में बागवानी समेत अन्य कई योजनाओं की जांच की। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी आरती मुंडा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विनोद कुमार तुबिद उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.