Ghatsila News: चाकुलिया: अज्ञात पिक अप वैन की टक्कर से बाइक सवार अज्ञात युवक की मौत
घाटशिला, अक्टूबर 19 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया थाना अंतर्गत चाकुलिया - धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर मुटूरखाम के पास सोमवार को एक अज्ञात पिक अप वैन की टक्कर से बाइक सवार अज्ञात युवक की मौत हो गई। युवक की उम्र लगभग 30 साल बताई जा रही है। बाइक संख्या जेएच 05 सीडब्ल्यू-1172 पर सवार युवक धालभूमगढ़ की ओर से चाकुलिया आ रहा था। पिक अप वैन चाकुलिया की ओर से धालभूमगढ़ जा रहा था। इसी दौरान मुटूरखाम के पास पिक अप वैन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे युवक बाइक समेत गिर पड़ा और उसका सिर कुचल गया। घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। चालक पिक अप वैन को लेकर धालभूमगढ़ की ओर भाग निकला। लाश को 108 एम्बुलेंस चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है। सूचना पाकर थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे हैं। अज्ञात पिक अप व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.