Ghatsila News: चाकुलिया:जान जोखिम में डाल बांस की पुलिया से नाला पार कर रहे हैं कदमडीहा के ग्रामीण
घाटशिला, अगस्त 17 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत के कदमडीहा गांव के पास चढ़ईडुबा नाला पर ग्रामीणों द्वारा श्रमदान से बनाई गई बांस की पुलिया विगत रात से हो रही भारी बारिश के कारण नाला में पानी के तेज बहाव से पुलिया एक ओर झुक गई है। ग्रामीण अपनी जान को जोखिम में डाल पुलिया से नाला पार कर रहे हैं। बारिश नहीं थमी तो बांस की पुलिया टूट जाएगी और यह गांव टापू बन जाएगा। ग्रामीणों के मुताबिक रात में पुलिया से ऊपर से पानी बह रहा था। सुबह में पुलिया के ऊपर से पानी बहना बंद हुआ। परंतु नाला में पानी का तेज बहाव है।कदमडीहा गांव दक्षिण में चढ़ईडुबा नाला से घिरा है। वहीं पूरब, पश्चिम और दक्षिण दिशा में खेत है। मुटूरखाम से धाधिका जाने वाली सड़क से गांव जाने का रास्ता है। मगर गांव और सड़क के बीच चढ़ईडुबा नाला है। इसी नाला पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.