घाटशिला, जुलाई 23 -- Ghatsila News: पोटका। प्रखंड के प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय चाकड़ी में जूनियर छात्र-छात्राओं के द्वारा बुधवार को विद्यालय के 12 वीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। तदुपरांत विद्यालय की प्रधानाध्यापिका जोबा सोरेन ने अतिथियों व अभिभावकों का स्वागत किया। मौके पर उन्होंने कहा कि आज का दिन सिर्फ विदाई नहीं बल्कि विदा होने वाले छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करने का दिन है।  मौके पर छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन माधवी दास व अजय दास ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि पार्षद सविता सरदार व मुखिया संगीता सरदार ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में मेहनत, ईमानदारी और अनुशासन ही सफलत...