Ghatsila News: चलती कंटेनर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौत
घाटशिला, अगस्त 19 -- Ghatsila News: गालूडीह। गालूडीह थाना क्षेत्र के सालवनी एनएच पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवक जमशेदपुर की ओर जा रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक के सिर, नाक और कान से काफी खून निकल गया। बताया जा रहा है कि युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर हाईवे पेट्रोलिंग टीम के जितेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और हाईवे एंबुलेंस की मदद से युवक को एमजीएम अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने युवक के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.