घाटशिला, अक्टूबर 29 -- Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला अनुमंडल में बुधवार की शाम तक अनुमान के अनुसार चक्रवाती तूफान अर्नब का असर देखने को मिला। यहां पिछले 24 घंटे की बात करें तो मंगलवार की दोपहर बाद तेज हवा के साथ बारिश जरूर देखने को मिली। जबकि बुधवार को दोपहर डेढ़ बजे से लेकर तीन बजे तक लगभग डेढ़ घंटे तेज बारिश हुई। हालांकि, इस दौरान हवा नहीं चली। लेकिन, बेमौसम बारिश के कारण अनुमंडल में धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। क्योंकि, कई खेतों में धान की फसल पूरी तरह से पककर तैयार है, ऐसे में पके धान की बाली पर पानी की तेज बूंदें पड़ेगी तो बाली भारी होने के साथ-साथ खेत में ही उसके दाने गिर जायेंगे या फिर पेड़ सहित धान की फसल खेत में गिर जायेंगी। इस स्थिति में धान के काटने के समय खेत में ही धान की ...