Ghatsila News: घाटशिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन को मिला मुखिया का सहयोग
घाटशिला, जुलाई 10 -- Ghatsila News: घाटशिला। खेलकूद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगातार सक्रिय घाटशिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन, मउभंडार को गोपालपुर ग्राम पंचायत की मुखिया शांखी हांसदा ने सहयोग स्वरूप कुर्सियां प्रदान कीं। एसोसिएशन के खेल प्रोत्साहन और सामाजिक कार्यों को देखते हुए यह सहयोग किया गया। मुखिया प्रतिनिधि सुखलाल हांसदा ने एसोसिएशन के महासचिव शक्ति प्रसाद धल को कुर्सियां सौंपते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने आशा जताई कि एसोसिएशन भविष्य में भी युवाओं को खेलों से जोड़ने का कार्य करता रहेगा। मौके पर समाजसेवी अम्पा हेंब्रम, गणेश टुडू, दीपक दण्डपाट सहित अन्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Garhwa News: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.