Ghatsila News: घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग
घाटशिला, अगस्त 19 -- Ghatsila News: घाटशिला। जमशेदपुर में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब से मंगलवार को घाटशिला के विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने मुलाकात कर घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग को लेकर मांग-पत्र सौंपा। विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने कहा कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाया जाना आवश्यक है। मांग-पत्र के माध्यम से घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के महत्वपूर्ण चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु आवश्यक कार्रवाई एवं निर्देश देने का आग्रह किया गया। यह भी पढ़ें- G...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.