घाटशिला, जुलाई 19 -- Ghatsila News: घाटशिला। घाटशिला लैम्पस के पूर्व अध्यक्ष कुनाराम मुर्मू की जयंती पर काशिदा पंचायत के आदिम विकास पुस्तकालय फुटबॉल मैदान बनटोला मे पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई। लोहिया भवन प्रांगण मे नायके बाबा गोपीनाथ मुर्मू ने विधिवत पूजा अर्चना कर पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। समिति के सदस्यों ने बताया कि स्व. मुर्मू छात्र जीवन से ही जल,जंगल एवं जमीन पर हक व अधिकार के लिए संघर्षरत रहे। वहीं वन एवं जलवायु परिवर्तन को लेकर ग्रामीणों को हमेशा जागरूक करते थे। प्रत्येक वर्ष अपने जन्मदिन पर जगह जगह पौधारोपण कराते थे। समिति के सदस्य आज भी इस परंपरा का निर्वाह करते आ रहे है। वे लंबे समय तक वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति के अध्यक्ष भी रहे। इस मौके पर मुर्मू की धर्मपत्नी फुलमनी मुर्मू,बनटोला के मांझी बाबा राम किशोर मुर्म...