Ghatsila News: घाटशिला में फिल्मी स्टाइल में बाइक चोरी अपराधी को दबोचा
घाटशिला, जुलाई 13 -- Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पिछले 18 जून को घाटशिला मुख्य शहर के बैंक ऑफ इंडिया मोड़ से लूटी गई बाइक मामले में अपराधी बिहार के आरा निवासी विवेक सिंहा को शनिवार की रात जमशेदपुर के समीप से गिरफ्तार किया। पुलिस ने विवेक सिंहा की निशानदेही पर बाइक भी बरामद कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजेंद्र मुंडा ने बताया कि 18 जून को बाइक लूटने के बाद विवेक सिंहा जमशेदपुर छोड़कर आरा (भोजपुर) चला गया। घटना के बाद सीनियर एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन कर ताबातोड़ छापेमारी अभियान चलाया गया। एक टीम छापेमारी को लेकर आरा भी गई, लेकिन विवेक पुन: आरा से भागकर जमशेदपुर आ गया। उन्होंने कहा कि विवेक जमशेदपुर में ही ठिकाना बदल-बदलकर होटल में रहता था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.