Ghatsila News: घाटशिला कॉलेज में 700 अभ्यर्थी देंगे जेटेट की परीक्षा, रूपरेखा तय
घाटशिला, अक्टूबर 30 -- Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट)-2026 के सफल, सुव्यवस्थित एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर घाटशिला कॉलेज में प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ. आर. के. चौधरी की अध्यक्षता में शिक्षकों एवं कर्मचारियों की संयुक्त बैठक हुई। 1 नवंबर को दो पालियों में आयोजित होने वाली इस राज्यस्तरीय परीक्षा के लिए घाटशिला कॉलेज में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां लगभग 700 परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है। बैठक में परीक्षा संचालन से संबंधित नियमावली, निर्धारित प्रक्रिया, केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाओं तथा परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- Dumka News: जिले के 55 परीक्षा केंद्रों पर 1 नवंबर को दो पालियों में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.