घाटशिला, अगस्त 23 -- Ghatsila News: घाटशिला। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन-एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिला के डीसी हेल्प डेस्क की ओर से घाटशिला कॉलेज में व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों तथा शुद्ध एवं अद्यतन निर्वाचक नामावली के महत्व से अवगत कराना था। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सबों को प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने बधाई दिया।अंत में सभी उपस्थितजनों को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए शुद्ध, समावे...