Ghatsila News: घाटशिला ककी बेटी सोनाली को कटक में मिला बेस्ट स्टूडेंट का अवार्ड
घाटशिला, नवम्बर 10 -- Ghatsila News: घाटशिला। भारतीय तकनीकी शिक्षा सोसाइटी कटक द्वारा सिलिकॉन विश्वविद्यालय के बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड से घाटशिला की बेटी सोनाली बेरा को सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार अजय विनय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कटक द्वारा प्रदान किया गया है। विदित हो कि सोनाली बेरा की प्राथमिक शिक्षा ऑक्सफोर्ड कान्वेंट स्कूल दाहीगोड़ा, घाटशिला एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा संत नंद लाल स्मृति विद्या मंदिर घाटशिला से प्राप्त की थी। उनके पिता दीपक कुमार बेरा सेवानिवृत्त प्रधान लिपिक एवं माता मनिषा बेरा गृहणी हैं। वर्तमान में सोनाली बेरा सिलिकॉन विश्वविद्यालय भुवनेश्वर में ही शिक्षा ग्रहण कर रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.