घाटशिला, अक्टूबर 7 -- Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला थाना क्षेत्र के रंकिणी मंदिर के समीप हाटचाली में मंगलवार की अहले सुबह एक युवक ने अपने घर के किचन में रस्सी के सहारे फांसी का फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। युवक की पहचान हाटचाली निवासी लखिन्द्र बेहरा (35 वर्ष) के रूप में हुई है। मामले की जानकारी मिलने पर घाटशिला पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि वह दैनिक मजदूरी कर अपना पेट पालता था, लेकिन वह नशे का आदी था। सोमवार की रात खाना खाकर परिवार के सभी सदस्य सो गये थे। यह भी पढ़ें- Ghumla News: घाघरा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान उसने कब उठकर किचेन में जाकर फांसी लगा ली, यह पता नहीं चल पाया। परिजनों के अनुसार, उसने आत्महत्य...