घाटशिला, अगस्त 13 -- Ghatsila News: गालूडीह। उल्दा गांव की जर्जर मुख्य सड़क की मरम्मत का काम ग्राम प्रधान छोटु सिंह की पहल पर शुरू किया गया है। बरसात में सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और मरीजों को काफी परेशानी हो रही थी। समस्या को देखते हुए ग्राम प्रधान ने सड़क पर स्लैग गिरवाकर जेसीबी और ग्रामीणों के श्रमदान से गड्ढों को भरने का काम शुरू कराया।बुधवार को जेसीबी से काम कराया गया, जबकि गुरुवार को ग्राम प्रधान समेत ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क को समतल करने में सहयोग किया। ग्राम प्रधान ने बताया कि पहले चरण में सड़क के सबसे खराब हिस्सों में स्लैग भरकर आवागमन को सुगम बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क की स्थिति इतनी खराब थी कि बाइक और टेंपो के पलटने का खतरा बना रहता था।सड़क मरम्मत शुरू होने से ग्रामीणों ने राहत की सां...