घाटशिला, सितम्बर 9 -- Ghatsila News: घाटशिला। झुंड से बिछड़कर धातकीडीह और पाथरडीह इलाके में विचरण कर रहे एक जंगली हाथी को देखने जाना जगन्नाथपुर पाथरडीह निवासी खोखन सिंह (40) को भारी पड़ गया। मंगलवार को हाथी ने अचानक हमला बोलते हुए उन्हें सूंड से जोरदार धक्का मार दिया। धक्के से खोखन उछलकर पास की झाड़ियों में जा गिरे, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें इलाज के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल में डॉ. शंकर टुडू ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। खोखन सिंह के सिर में अंदरूनी चोट आई है, जिसकी गंभीरता जांचने के लिए एक्स-रे कराया गया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: धातकीडीह गांव के पास पहुंचा जंगली हाथी, ग्रामीणों में दहशत प्राथमिक चिकित्सा और स्थिति स्थिर होने के बाद चिकित्सकों...