Ghatsila News: गुड़ाझोर चौक पर लगेगी प्रतिमा, युवक के इलाज का मिला आश्वासन
घाटशिला, सितम्बर 11 -- Ghatsila News: गालूडीह। गुड़ाझोर चौक पर स्थापित एक प्रतिमा बुधवार को गुड़ाझोर गांव के ही एक युवक कृष्णा सिंह ने तोड़ दी। वह मानसिक रूप से हल्का विक्षिप्त बताया जा रहा है। गुरुवार को इसे लेकर गुड़ाझोर गांव में ग्राम प्रधान रामचंद सिंह और मुखिया प्रतिनिधि सुनील सिंह की अध्यक्षता गुरुवार को बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि युवक का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है, उसे सजा नहीं बल्कि इलाज की जरूरत है। इधर, मूर्ति तोड़ने वाले मामले में थाना प्रभारी अंकु कुमार और सीओ निशात अम्बर भी गुड़ाझोर गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने इस संबंध में हस्ताक्षर युक्त आवेदन अनुमंडल चिकित्सा पदाधिकारी को आवेदन देकर युवक के निःशुल्क मानसिक इलाज की व्यवस्था करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: बिरसा मुंडा की प्रतिमा तोड़ने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.